नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 15 जून 2024, लोकसभा आम चुनाव के उपरांत प्रथम जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  कुल 67 मामले जिलाधिकारी  के समक्ष प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  द्वारा 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी  ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए निर्धारित समय में निस्तारित  करें। कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार होना चाहिए। उन्होंने भूमि विवाद के 03 मामलों में राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण को निक्षेपित करने और आख्या जिलाधिकारी और पुलिस  अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। उक्त 03 प्रकरण ग्राम टीकर, मेघौली खुर्द और निचलौल से संबंधित थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत प्रकरणों में 20 राजस्व विभाग, 23 पुलिस विभाग और 24 विकास विभाग से संबंधित थे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, सीओ निचलौल अनुज सिंह, पीडी  रामदरश चौधरी, तहसीलदार निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी  वीरेन्द्र कुमार, एआर कॉपरेटिव  सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]