नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बांसी तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार के अध्यक्षता में हुआ संपन्न* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बांसी तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार के अध्यक्षता में हुआ संपन्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बांसी तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ संपन्न*

 

 

सिद्धार्थनगर 15 जून 2024/शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील बांसी़ में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तहसील बांसी़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा किया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बांसी़़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 44 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-13, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-10, विकास-06, विद्युत-06, चकबन्दी-04, पूर्ति-01, नगर पालिका-01, समाज कल्याण-01 व अन्य 02 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा राजस्व के 02 प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0चौधरी, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, तहसीलदार बांसी, तहसील बांसी़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]