नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जब बारिश नहीं होती तब गांव के बच्चे खेलते थे काल कलाउटी-बच्चे लोटते हुए गाते हैं-काल कलौटी उज्जर धोती-काले मेघा पानी दे-दिनेश मिश्रा की कलम से* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जब बारिश नहीं होती तब गांव के बच्चे खेलते थे काल कलाउटी-बच्चे लोटते हुए गाते हैं-काल कलौटी उज्जर धोती-काले मेघा पानी दे-दिनेश मिश्रा की कलम से*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जब बारिश नहीं होती तब गांव के बच्चे खेलते थे काल कलाउटी-बच्चे लोटते हुए गाते हैं-काल कलौटी उज्जर धोती-काले मेघा पानी दे-दिनेश मिश्रा की कलम से*

 

गांव में जब बारिश नहीं होती तब गांव के बच्चे काल कलाउटी खेलते हैं। हर घर के द्वार पर जाकर जमीन पर लोटते है और घरवाले उन पर पानी डालते हैं।

बच्चे लोटते हुए गाते हैं-काल कलौटी उज्जर धोती,

काले मेघा पानी दे।

पानी दे गुड़धानी दे।

काले मेघा पानी दे।

गगरी फूटी बैल पियासा

काले मेघा पानी दे।

नाही तो आपन नानी दे।

काले मेघा पानी दे।

 

बरसो राम धड़ाके से,

बढ़िया मर गयी फाके से।

 

लोटने के बाद हर घर से भोजन बनाने का सामान लेते हैं और गांव के बाहर जाकर भोजन बनाते खाते हैं।

कोई दाल लायेगा, कोई भूजिया चावल लाएगा, कोई खटाई, कोई सरसों तेल, कोई लहसुन मिर्च, कोई आलू, कोई टमाटर, कोई हल्दी मसाला, कोई नमक लाएगा कोई बर्तन, पानी जो कुछ नहीं ला सकता वो लकड़ी बिनेगा और आग की व्यवस्था करेगा और फिर बनेगी खिचड़ी चोखा और होगा सब बच्चो का भंडारा।

केले के या सागौन के पत्ते पर जैसा भी कच्चा पक्का भोजन बना है परोसा जाएगा।

घर पर कितना भी स्वादिष्ट भोजन बना हो बच्चे नाक सिकोड़ते हैं और अपने बनाए कच्चे पक्के भोजन को मजे ले लेकर शौक से खाते हैं।

कभी कभी मेढक मेढ़की का विवाह भी करवाया जाता है।

गांव में बारिश करवाने के कुछ यू टोटके किए जाते हैं।

 

 

बारिश का तो पता नहीं लेकिन ये लोकाचार बड़े मजेदार होते थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]