नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, जगमगाया दशाश्वमेध घाट* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, जगमगाया दशाश्वमेध घाट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, जगमगाया दशाश्वमेध घाट*

 

गले में गमछा डाले बनारसी स्टाइल में दिखे

 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने साथ किया वैदिक रीति से गंगा पूजन

 

गंगा आरती में प्रधानमंत्री भजन गुनगुनाते,आस्था की गंगा में गोते लगाते दिखे मंत्रमुग्ध

 

तीसरी बार काशी से सांसद बनने व प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार गंगा आरती में शामिल हुए मोदी

 

पीएम के स्वागत के लिए लगभग 10 कुंटल फूल मालाओं व दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था दशाश्वमेध घाट

 

वाराणसी, 18 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे तो बनारसी स्टाइल में गमछा उनके गले में दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहदीगंज में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद माँ गंगा का दर्शन और आशीर्वाद लेने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था मुझे माँ गंगा ने बुलाया है, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- मुझे माँ गंगा ने गोद ले लिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री इसी माँ गंगा की गोद में बैठकर आरती में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ ही मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इसके पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ माँ गंगा की आरती में शामिल होकर आस्था प्रकट कर चुके हैं।

 

पीएम-राज्यपाल, सीएम ने लिया भजन का आनन्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घाट पर पहुंचते ही जनता ने ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया। गंगा में बनीं ख़ास फ्लोटिंग जेटी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ गंगा का पूरे विधि विधान से पूजन व आरती की। प्रधानमंत्री, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घाट की मणि पर बैठकर आरती के पहले भजन भी सुने। इस दौरान प्रधानमंत्री ताली बजाते, भजन गुनगुनाते  आस्था की गंगा में गोते लगाते मंत्रमुग्ध दिखे। देर तक हुए शंखनाद के बाद मोदी ताली बजाते हुए दिखे। अंत में सभी ने जयकार भी लगाया। भव्य महाआरती में सात की जगह नौ अर्चकों ने मां गंगा की आरती की व 18 देव कन्याओं ने इस महाआरती को भव्य रूप दिया।

 

पांचवीं बार आरती में शामिल हुए मोदी

सोमनाथ से बाबा विश्वनाथ की धरती पर आकर वर्ष 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध आरती में शामिल हुए थे। इसके बाद कई बार प्रधानमंत्री गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं। तीसरी बार काशी से सांसद बनने व प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार गंगा आरती में शामिल हुए। पीएम के स्वागत के लिए लगभग 10 कुंटल फूल मालाओं से दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था। दीपों  से घाट का कोना कोना जगमग किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में पांचवीं बार हुए शामिल हुए हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]