नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दुकानदार तस्करों को करें चिन्हित-किसान को ही दें खाद—उपजिलाधिकारी-नौतनवां* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दुकानदार तस्करों को करें चिन्हित-किसान को ही दें खाद—उपजिलाधिकारी-नौतनवां*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दुकानदार तस्करों को करें चिन्हित-किसान को ही दें खाद—उपजिलाधिकारी-नौतनवां*

 

 

 

नौतनवा-महराजगंज=नौतनवां तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की। एसडीएम ने दुकानदारों से कहा कि किसानों को ही खाद दें। तस्करों को चिह्नित कर इसकी जानकारी दें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि दुकानदार इसकी जांच कर लें कि जो खाद ले जा रहा है वह किसान है या नहीं। जब तक दुकानदार का सहयोग नहीं होगा, तब तक तस्करी रोकना संभव नहीं है। यदि उर्वरक ले जाते हुए पकड़े जाने पर कोई बताता है कि खाद कहां से ले जा रहा है तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई होगी।

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेता ई-पास मशीन से ही बिक्री करें। जितनी बिक्री हो शाम को ई-पास मशीन, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर सही होना चाहिए। ई-पास मशीन चार्ज होनी चाहिए। स्टॉक बोर्ड लगा होना चाहिए। किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, किसान बही पर ही खाद की बिक्री करें। तस्कर जो कैरियर के रूप में काम कर रहे हैं साइकिल, बाइक से उर्वरक ले जा रहे हैं उन्हें चिह्नित करें। सीमावर्ती गांवों के किसानों को चिह्नित करने के ही खाद दें।
सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि खाद की तस्करी करते हुए यदि तस्कर पकड़ा गया और दुकान का नाम बताया तो सीधे दुकानदार पर करवाई होगी। इस मौके पर तहसीलदार पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एडीओ एजी सुनील कुमार, दुकानदार बंश बहादुर सिंह, नवनीत त्रिपाठी, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र मद्धेशिया, घनश्याम मौर्य मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]