नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बडी खबर-ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित आठ नामजद व 15 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बडी खबर-ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित आठ नामजद व 15 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बडी खबर-ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित आठ नामजद  व 15 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

 

 

नौतनवा महाराजगंज। धर्मशाला निर्माण को लेकर उपजे विवाद मे एक सप्ताह बाद नौतनवा पुलिस ने नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया समेत दोनों पक्ष के 14 नामजद सहित कुल 29 लोगों के खिलाफ सोमवार को ही मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार नौतनवा नगर पालिका के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति द्वारा कुछ दिनों से धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है बगल में ही विनय सिंह का  मकान बना हुआ है। मकान के पीछे विनय सिंह के  शौचालय की टंकी बनी हुई है जिसको तोड़ने की बात को लेकर विनय सिंह और धर्मशाला निर्माण कर रहे लोगों के बीच में 15 जून को मारपीट की घटना हो गई जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई थी किसी तरह से पुलिस ने मामले को नियंत्रण में किया। पुलिस ने पहले  किसी तरह से मामले को सुलह समझौते से निपटाने का प्रयास किया। लेकिन उनका प्रयास असफल रहा । दोनों पक्ष किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं थे । मामले को आगे बढ़ता देख अंततः पुलिस ने 24 जून को दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति के तरफ से गोपाल मद्धेशिया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विनय सिंह उनकी पत्नी पुत्र हर्ष पुत्री हर्षिता तथा भाई अशोक सिंह एवं भतीजा अजीत सिंह तथा दूसरे पक्ष के विनय सिंह की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ,सनातन मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, गोपाल मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, वीरेंद्र मद्धेशिया व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]