नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *निवर्तमान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल का विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*निवर्तमान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल का विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 28 जून 2024/मुख्य अतिथि *निवर्तमान जिलाधिकारी  पवन अग्रवाल का विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ*।

मुख्य अतिथि/निवर्तमान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अपनी विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में स्थानान्तरण एक शत्त प्रक्रिया है। उन्होने बताया कि हम लोगो ंने आपस में मिल जुलकर टीम भावना के साथ कार्य किया। हम लोगों की सिद्धार्थनगर को ऊचाईयों पर ले जाने की प्राथमिकता थी। जनपद में लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं बड़े कार्यक्रम हुए है उसके जिसे जो म्मिदारी दी गयी है उसे सभी लो कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया है। जनपद की पूरी टीम से कार्य करने के विश्वास जताते हुए सहयोग मिला। जनपद के अधिकारी/कर्मचारी के मेहनत का परिणाम आज साफ-साफ दिख रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर में बहुत तीब्र गति से विकास कार्य हुए। जनपद सिद्धार्थनगर एक शान्तिप्रिय जनपद है। सभी अधिकारी/कर्मचारी शासकीय कार्यो को समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर अच्छे स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपने जीवन में अच्छी आदतों को डालें। उन्होने कहा कि जनपद में मेरे पूरे कार्यकाल के दौरान समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। उन्होने विदाई के अन्त में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों को आभार प्रकट करते हुए शुभकामना दिया गया।

विदाई समरोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के साथ मेरा 06 माह का कार्यकाल रहा है। पुलिस विभाग को पूरा सहयोग मिला है। एक अभिभावक के रूप में सहयोग मिला है। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। विदाई समरोह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल को जनपद बलरामपुऱ का जिलाधिकारी बनाये जाने पर शुभकामनाये देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने बताया कि सर हमेशा एक अभिभावक के रूप में जनपद के विकास से सम्बंधित समस्याओं को बड़ी आसानी के साथ निस्तारित कराया, मुझ्ो सर के साथ मुख्य विकास अधिकारी के रूप में बहुत कुछ सीखने को मिला। बैठको में पूरी तैयारी के साथ आने का अधिकारियों को सुझाव आप द्वारा दिया गया। निर्वाचन के दौरान भी आप द्वारा बहुत कुछ जानकारियां दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निवर्तमान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल को शुभकामनाएं दी।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने कहा कि आपके निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्य बहुत ही कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल को माला पहनाकर तथा समृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, बुके आदि भेट किया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया अनूप कुमार पाण्डेय, तहसीलदार नौगढ़, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नौगढ़, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्येदेव सिंह द्वारा सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नाजिर सदर कलेक्ट्रेट गरिीश मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी, अपर उपजिलाधिकारी शशंाक शेखर राय, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0चौधरी, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल कुमार कुशवाहा, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, डी0सी मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, आदि लोग उपस्थिति थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]