नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नेपाल मे मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर- करीब 2ं8 लोगो की हुई मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नेपाल मे मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर- करीब 2ं8 लोगो की हुई मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नेपाल मे मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर- करीब 2ं8 लोगो की हुई मौत*

 

 

नेपाल में मौसम बिगड़ने से जान-माल का भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। खराब मौसम के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न घटनाओं में आज 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भूस्खलन के चलते कई दर्जन घर ढह गए हैं।

 

नेपाल में खराब मौसम ने रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगमन से लेकर बृहस्पतिवार तक मौसम संबंधी घटनाओं के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है और देश भूस्खलन, बाढ़ व आकाशीय बिजली गिरने से प्रभावित हुआ है। मानसून ने 10 जून को नेपाल के पूर्वी हिस्सों में दस्तक दी थी और तब से देश में कई प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं। बुधवार के दिन विभिन्न जिलों से भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने की 44 घटनाओं की जानकारी मिली।

 

नेपाल तीन मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों-हिमालयी क्षेत्र, मध्य पर्वतीय क्षेत्र और तराई में फैला हुआ है। हिमालय पर्वतमाला में अनेक छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं, जहां जलवायु परिवर्तन के कारण मौसमी संबंधी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी नेपाल के पांच जिलों में भूस्खलन व बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम मोचन एवं प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई के अनुसार, भूस्खलन के कारण लामजुंग और तापलेजुंग जिलों में पांच-पांच, कास्की में दो और संखुवासभा व ओखलधुंगा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोरंग जिले में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया।

 

भूस्खलन से 30 घर ध्वस्त

भूस्खलन के कारण इन इलाकों में 30 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसी प्रकार, झापा और कैलाली जिलों में बिजली की चपेट में आने से दो-दो लोगों समेत 11 जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ओखलधुंगा जिले में भूस्खलन की घटनाओं में घायल हुए दो लोगों को बुधवार को हेलीकॉप्टर से काठमांडू ले जाया गया और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। सरकार ने बचाव और राहत कार्य के लिए सेना, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी तैनात किया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]