नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मजदूरों से भरी पिकप पलटी-2 की मौत 7 लोगों की हालत गंभीर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मजदूरों से भरी पिकप पलटी-2 की मौत 7 लोगों की हालत गंभीर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मजदूरों से भरी पिकप पलटी-2 की मौत 7 लोगों की हालत गंभीर*

 

 

महराजगंज–देवरिया से सिद्धार्थनगर बागीचे में आम तोड़ने जा रही मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी पनियरा में पलट गई। जिसमे दो मजदूरों की मौत हो गई है। सात गंभीर रूप से घायल हैं।

 

बता दें कि जनपद में एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है और 7 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया से सिद्धार्थनगर आम तोड़ने जा रहे 11 श्रमिकों से भरी पिकअप पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली जंगल में शुक्रवार की देर रात लगभग 1.30 बजे सड़क पर खड़े जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो की मौत और सात मजदूर घायल हो गए। मृतक और घायल सभी देवरिया जिले के रहने वाले हैं।

 

मृतकों की पहचान रियासत अंसारी पुत्र रोज मुहम्मद 45 वर्ष निवासी बरियारपुर टोला रामनगर वार्ड नंबर सात थाना बरियारपुर व पीयूष यादव पुत्र बिरजू यादव 22 वर्ष निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

 

जिसमें पांच लोग बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर व चार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले हैं। घायलों को सीएचसी में इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पनियरा पुलिस परतावल सीएचसी पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]