नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एकल विद्यालय के आचार्यों को भेष वितरण किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एकल विद्यालय के आचार्यों को भेष वितरण किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एकल विद्यालय के आचार्यों को भेष वितरण किया गया*

 

 

ब्रृजमनगंज-महराजगंज=एकल अभियान के तहत प्रोत्साहन के रूप में आचार्य बहन को साड़ी एवं सभी आचार्य को कुर्ता पजामा का कपड़ा दिया गया।

 

*बतौर मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह जी कें सुपुत्र रवींद्र बहादुर चौधरी ने कहा कि एकल के कार्यों* के प्रयास से उत्तर प्रदेश , झारखंड ,बिहार सहित देश के कई राज्यों में अवैध मतांतरण में कमी आई है। उन्होंने कहा की एकल अभियान का काम आज पूरे देश में चल रहा है। हम शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वावलंबन, ग्राम विकास, संस्कार आदि के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। देश के एक लाख 10 हजार से अधिक गांवों में एकल का काम है। गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समय-समय पर एकल के कार्यों की सराहना करते रहते हैं। देश की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में एकल एक बड़ा तंत्र बन सकता है। इसी कड़ी में एकल अभियान कें प्रभारी परमात्मा अग्रहरि ने कहा की गांवों को मजबूत बनाने के लिए एकल प्रयासरत

उन्होंने कहा कि देश के 90 प्रतिशत लोगों का जीवन यापन गांवों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर है। इसलिए हम लोगों ने किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि शहरों में इतनी क्षमता है कि गांव के लोगों का दुख दूर कर सके। इसलिए गांवों को मजबूत बनाने के लिए एकल प्रयासरत है।

देश की प्रगति में एकल का महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर उपस्थित रही  अंचल अध्यक्ष अंजुला अग्रहरी ने कहा कि देश की प्रगति में एकल का महत्वपूर्ण योगदान है। वही डॉ.ज्योतिष शंकर वर्मा ने कहा कि विद्या का अति उत्तम लक्ष्य चरित्र निर्माण है इस काम में एकल अभियान लगा हुआ है।

एकल अभियान के बच्चे भी टैब से पढ़ रहे हैं

शिवम जायसवाल, अमरीष राव लल्लन ने कहा कि आज जंगल के बीच गांवों में रहने वाले एकल अभियान के बच्चे भी टैब से पढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम लोग काम कर रहे हैं और टेलीमेडिसिन के माध्यम से अमेरिका में बैठे डाक्टरों से भी बात कराया जाता है। ग्राम विकास के क्षेत्र में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पोषण वाटिका के माध्यम से गांवों में एनीमिया को दूर करने में बड़ी सफलता मिली है।

 

इस दौरान मौजूद रहे अभय सिंह ,चंद्रभान,चंदा ,पूनम,अनीता सुमन ,सावित्री, निकिता ,मीरा अनामिका एकल की सेंकड़ों आचार्य मौजूद रहे ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]