*विवादित अधिशासी अधिकारी फरेंदा पूजा सिंह परिहार हटाई गई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*विवादित अधिशासी अधिकारी फरेंदा पूजा सिंह परिहार हटाई गई*
महाराजगंज। फरेंदा नगर पंचायत में काफी दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल तथा अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार के बीच में लंबे समय से चल रहे विवाद में अंततः पूजा सिंह परिहार को वहां से हटना पड़ा उनकी पहुंच काम नहीं आई ।विवादित रही अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की भी बात बताई जा रही है। पूछने पर इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल के प्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इनकी विभाग की जांच भी अच्छी तरह होगी। उनके स्थानांतरण से नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद के कारण उनके वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
