नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *स्वागत समारोह में पर्स मारने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*स्वागत समारोह में पर्स मारने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*स्वागत समारोह में पर्स मारने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा*

 

 

 

 

सिसवां-महराजगंज।केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व सातवीं बार लगातार सांसद बनने के बाद महराजगंज में पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर जहां श्यामदेउरवा, परतावल, भिटौली, अगया, शिकारपुर, घुघली, महराजगंज मेन चौक आदि प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ता उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में एक सक्रिय चोर भी यह सुनहरा मौका खोना नहीं चाहता था। भीड़ का हिस्सा बनकर इसने भी मंत्री जी को माला पहनाकर सक्रिय कार्यकर्ता होने का ऐसा नाटक किया कि लोग अचंभित रह गए।

 

 

 

घुघली के पुरैना खंडी चौरा में बीडीसी रामनिवास वर्मा भी मंत्री जी के कार्यक्रम में स्वागत करने पहुंचे थे। काफिले में शामिल इस अनोखे चोर ने माला पहनाकर इनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। जब यह दुकान पर बिल पेमेंट के लिए पर्स निकाले तब इन्हें पता चला कि पर्स गायब है। इनके पर्स में 22 हजार रूपए व कागज रखे थे।

 

 

 

सिसवा बाजार में स्वागत समारोह में अपने लाव लश्कर के साथ बांसपार बैजौली के ग्राम प्रधान विजय पटेल पहुंचे थे। स्वागत के दौरान किसी ने माला पहनाने के दौरान इनके जेब पर भी हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान विजय पटेल ने बताया कि जेब में 20 हजार रूपए व जरूरी कागज थे।कतरारी में मंत्री जी के स्वागत में माला पहनाते समय मथुरा प्रसाद गुप्त निवासी गांगी बाजार के जेब पर भी चोर की पहले से निगाहें थीं। मथुरा प्रसाद गुप्त ने बताया कि चाय-नाश्ते का पैसा देने के लिए जब मैंने जेब में हाथ डाला तो मेरे होश उड़ गए, मेरा बटुआ ही गायब था। पर्स में 12 हजार रूपए थे। कुछ दूरी पर छानबीन के दौरान एक लिफाफा मिला जिसमें मैंने अलग से पांच हजार रखे थे। शायद चोर ने उसे कागज समझकर फेंक दिया होगा। सिसवा बाजार में ग्राम प्रधान के साथ घटी चोरी की घटना को लेकर कोठीभार पुलिस एक्टिव हो गई। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पुलिस कर्मियों को स्वागत समारोह के वीडियोग्राफी बनाने का निर्देश दिया। सारे कार्यक्रम का वीडियो जब चेक किया तो शातिर चोर पुलिस शिकंजे में फंस गया।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश सिंह ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में वह तीन अलग-अलग स्थान की पहचान बता रहा है। तीनों स्थानों पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]