नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सम्पूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त जन समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण -मण्डलायुक्त* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सम्पूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त जन समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण -मण्डलायुक्त*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सम्पूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त जन समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण -मण्डलायुक्त*

 

मिर्जापुर–शासन के मंशानुरूप जन समस्याओं को तहसील स्तर पर ही निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी  तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

 

राजस्व मामलों में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व व पुलिस अधिकारियों की 15 टीमे गठित करते हुये मौके पर  पहुंचकर संतुष्टिपरक निस्तारण का दिया निर्देश -जिलाधिकारी

 

दो राजस्व निरीक्षको के द्वारा लापरवाही बरतने पर शो-काज नोटिस

 

तहसील सदर में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

 

 

मीरजापुर 06 जुलाई 2024- शासन के मंशापुरूप जन समस्याओ को तहसील स्तर पर निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने तहसील सदर में उपस्थित होकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए एक-एक फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा कई फरियादियो के प्रार्थना पत्रो को पढ़ने के पश्चात मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को देकर निस्तारण कराया गया। मण्डलायुक्त ने जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण मौके पर नही हो सका उन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित करते हुये निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्या को गम्भीरता से लेते हुये स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि होने के पश्चात ही समस्याओ का निस्तारण माना जाएगा। मण्डलायुक्त के समक्ष लोंहदी भुइली की चैकी निवासी वृद्ध राधेश्याम ने मोतियाबिन्द के आपरेशन कराने की फरियाद पर मण्डलायुक्त द्वारा तुरंत मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर तत्काल आपरेशन कराने तथा चश्मा आदि निशुल्क मुहैया कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजस्व व पुलिस की 15 टीमो का गठन करते हुये सम्पूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के पश्चात निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनो पक्षों बुलाकर गुणवत्तापूर्ण समस्या का समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुये कहा कि निस्तारण प्रकरणो में स्वयं भी शिकायतकर्ता उनके दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर उनके कड़ी नारागजी व्यक्त करते हुये कोन के राजस्व निरीक्षक जोखूराम व पैड़ापुर के राजस्व निरीक्षक जयबहादुर को शो-काज नोटिस जारी करते हुये उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुये कहा कि इन दोनो राजस्प निरीक्षको के द्वारा जो भी मामलो का निस्तारण किया जाए उसका स्वंय सत्यापन करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सदर तहसील में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 73 फरियादियो द्वारा अपने समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमें 17 प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण कर, शेष प्रार्थना पत्रो को निर्धारित समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिया गया।

जनपद के अन्य तहसीलो में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मड़िहान में  अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह व उप जिलाधिकारी मड़िहान के द्वारा जन समस्याएं सुनी गयी, जिसमें कुल प्राप्त 158 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष 280 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 34 का मौके पर नितसरण किया गया। तथा चुनार तहसील में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में 165 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं से रूबरू कराया गया जिसमें 05 प्रार्थना पत्रो को मौके पर निस्तारित करते हुये शेष प्रार्थना पत्रो को निर्धारित समयसीमा अन्तर्गत निस्तारण आख्या सम्बन्धित तहसील उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर मनोज गुप्ता, नगर मंजरी राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल, सहित अन्य सभी विभागो के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]