नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नेपाली नंबर की बाइक से होती है खाद एवं सब्जी की ढुलाई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नेपाली नंबर की बाइक से होती है खाद एवं सब्जी की ढुलाई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नेपाली नंबर की बाइक से होती है खाद एवं सब्जी की ढुलाई*

 

 

बॉर्डर पर चाहे जितनी सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी जाए लेकिन तस्करी रुकने वाला नहीं है।सब सेटिंग का खेल होता है, नेपाली नंबर की कई मोटरसाइकिल और इंडियन प्लेट की कई मोटरसाइकिल प्रतिदिन सुबह नौतनवा सब्जी मंडी से व रामगढ़वा खाद की दुकानों से प्रतिदिन नेपाल लेकर जाते हैं। बाइक पर अगल-बगल ऊपर-नीचे चारों तरफ बड़े-बड़े झोला बोरा में भरकर पूरी तरह से ओवरलोड बाइक लेकर जाते हैं, बाईको पर करीब चार बोरा खाद लाद लेते है, इन मोटर साइकिल तस्करों को कोई खौफ नहीं होता है, यह बगैर खौफ के रोड पर फर्राटे भरकर उस पार लेकर चले जाते हैं, नौतनवा गैस गोदाम के रास्ते बैरियहवा, सुडीं या मां बनैलिया रोड से, हरदी डाली, खनुवा, अरघा, केवटलिया, से बॉर्डर को पार कर नेपाल पहुंचा देते है, ऐसा नहीं है की बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां नहीं है, आखिर बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही है, रास्ते में पुलिस क्या करती है क्या इस ओवरलोड नेपाली नंबर की बाइक पुलिस को दिखाई नहीं देती। इससे बड़ी बात तो यह है कि बाइक तस्कर बोरों में सब्जी या खाद ले जाने के आड़ में कुछ और भी सामान उस पार ले जाते होगें। सूत्रों के मुताबिक नेपाली नंबर की बाइक बॉर्डर पर इधर-उधर खड़ी रहती हैं, और जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों से सेटिंग हो जाती है, तो सीधे बाईक तस्कर नेपाल निकल जाते हैं, बॉर्डर से इतनी ओवरलोड बाइक इस पार से उस पार कैसे जाती हैं, यह भी सोचनीय विषय है। फिलहाल परिस्थिति चाहे जो हो बाईक तस्करो को कोई डर नहीं है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]