नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मिशन रोजगार के अंतर्गत महाराजगंज में 125 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मिशन रोजगार के अंतर्गत महाराजगंज में 125 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मिशन रोजगार के अंतर्गत महाराजगंज में 125 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया*

 

 

*मिशन रोजगार* के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के 7720 लेखपालों का नियुक्ति पत्र वितरण माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा  किया गया। इसी क्रम में  जनपद महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, माननीय विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, माननीय विधायक सदर  जयमंगल कन्नौजिया,  विधायक सिसवा  प्रेमसागर पटेल, जिलाधिकारी  अनुनय झा द्वारा जनपद के 125 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय ने सभी को बधाई प्रेषित किया और सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन व नवनियुक्त लेखपालों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।

माननीय विधायक पनियरा ने नवनियुक्त लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र आपलोगों के परिश्रम और उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है। वर्तमान सरकार में नियुक्ति प्रक्रिया में रिश्वत और सिफारिश के लिए कोई स्थान नहीं है। इसीलिए आप लोगों से भी ईमानदार और साफ–सुथरी कार्यशैली की अपेक्षा है। आशा है आप समाज के आखिरी पायदान पर मौजूद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन में सहयोगी बनेंगे।

मा विधायक सदर ने कहा कि आप लोग मेहनत कर नियुक्त पत्र प्राप्त कर रहे हैं। आप लोगों से यही उम्मीद है कि पूरे जज्बे और मनोयोग से कार्य करेंगे। अंतिम व्यक्ति की सेवा ही आपका ध्येय होना चाहिए। अगर लेखपाल का काम अच्छा होता है, तो गांवों की आधी समस्या अपने आप ही हल हो जाती है। उन्होंने सभी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

माननीय विधायक सिसवा ने सभी नवनियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग कठिन परिश्रम के बल पर चयनित होकर आए हैं और आप लोग जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए आपलोग क्षेत्र में मनोयोग से कार्य करें।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी नवनियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में लेखपालों की कमी से राजस्व कार्यो में बाधा आ रही थी। प्रदेश सरकार ने इस समस्या के हल के लिए लेखपाल भर्ती के माध्यम से 7720 लेखपालों को नियुक्ति किया हुआ, जिसमें 125 लेखपाल हमारे जनपद को मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आप को समस्याओं को सुलझाने के लिए भेजा गया है। इसलिए पूरा प्रयास करें कि आपलॉग सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरे और समस्या का कारण तो कदापि न बनें।

अभी आप लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आपलोग जितनी अच्छी तरह से अपने कार्यों की तकनीकी और व्यवहारिक प्रकृति को कितना बेहतर समझेंगे उतना ही सफल होंगे एवं जमीन की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि  लेखापाल की एक गलती गांव में  वैमनस्यता को जन्म दे देती है। आप लोगों की भूमिका क्षेत्र में महत्वपूर्ण  होती है। भूमि की पैमाइश से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र तहसील स्तर से दिए जाते हैं, जिसमें लेखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पारदर्शी तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आप लोग राजस्व की रीढ़ होते हैं, जो सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाते हैं। इसीलिए आशा है कि आप लोग कर्मठता के साथ कार्य करें एवं आगे बढ़ें।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने किया।

जनपद में कुल 125 लेखपाल नवनियुक्त हुए हैं। इनमे सर्वाधिक 47 लेखपालों को सदर तहसील में नियुक्ति मिली है। नौतनवा में 35 लेखपाल, निचलौल में 31 और फरेंदा में 12 लेखपाल नवनियुक्त हुए हैं।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार, तहसीलदार सदर  अमित सिंह, तहसीलदार फरेंदा  कर्ण सिंह, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी स्थित समस्त नवनियुक्त लेखपाल उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]