नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय बेहतर कार्य करने का करें प्रयास–जिलाधिकारी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय बेहतर कार्य करने का करें प्रयास–जिलाधिकारी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय बेहतर कार्य करने का करें प्रयास–जिलाधिकारी*

 

महाराजगंज, 11 मार्च 2024, जनपद को विभिन्न विकास और निर्माण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जून माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में  प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है।

विकास कार्यों से संबंधित कुल 28 विभाग की 78 परियोजनाओं में जनपद के 15 विभागों की 36 परियोजनाओं ने ए+ और 05 विभाग की 06 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। ए+ ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों में ग्राम्य विकास, सहकारिता, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायतीराज, आरईडी, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं सम्मिलित हैं। जबकि कृषि, पिछड़ा वर्ग, पंचायतीराज, आरईडी विभाग की 06 योजनाओं/परियोजनाओं ने ए+ ग्रेड प्राप्त किया।

इसी प्रकार राजस्व विभाग की रिपोर्ट में 14 विभागों की 23 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ है। ए+ ग्रेड प्राप्त करने वाली योजनाओं में जाति/आय/निवास प्रमाणपत्र, धारा 98, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, गन्ना पर्ची वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान आदि सम्मिलित हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]