नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार सूर्य प्रताप शाही द्वारा जनपद महराजगंज में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार सूर्य प्रताप शाही द्वारा जनपद महराजगंज में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार  सूर्य प्रताप शाही द्वारा जनपद महराजगंज में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया*

महराजगंज=मा. कृषि मंत्री द्वारा सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों और अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा और संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और नाले की सफाई हेतु कराए गए कार्यों से अवगत कराया। मा मंत्री जी ने कराए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मीडिया से बात करते हुए मा कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे उत्पन्न बाढ़ की आशंका को देखते हुए महराजगंज का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। उन्होंने बाढ़ संबंधी तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सरकार की  शीर्ष प्राथमिकता है। स्वयं मा. मुख्यमंत्री की द्वारा 04 जिलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावितों से बात कर उनका हालचाल लिया गया है और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर  रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]