नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही ने कई तटबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया निर्देश-तटबंधो पर करायें पौधारेपण* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही ने कई तटबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया निर्देश-तटबंधो पर करायें पौधारेपण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही ने कई तटबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया निर्देश-तटबंधो पर करायें पौधारेपण*

 

महराजगंज=प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बृहस्पतिवार को जनपद महराजगंज में कई बंधो का निरीक्षण किया, वही चेहरी बंधे का निरीक्षण करने के बाद करीब शाम 5:10 बजे नौतनवा विकास खंड के बरगदवा क्षेत्र से होकर बहने वाली पहाड़ी नाला महाव का निरीक्षण करने पहुंचे। नाला में तटबंध के दोनों तरफ हुए सिल्ट सफाई व तटबंध मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया,तथा बंधे पर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया,

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा व सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने मैप के जरिये मंत्री को सिल्ट सफाई, जर्जर स्थान व 18 किमी नाला के खतरनाक मोड़ को चिन्हित कराते हुए बाढ़ से बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त बताए। निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग को तटबंध के किनारे पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि तटबंध के किनारे 3.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

 

ग्रामीणों ने जब मंत्री जी से महाव नाला के उत्तर तरफ सिल्ट सफाई का कार्य न होने की शिकायत की तो उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा को स्थलीय निरीक्षण कर महाव ओवरब्रिज से 4.5 किमी उत्तर दिशा में सिल्ट सफाई के कार्य कराने को निर्देशित किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, महाव नाले के अधीक्षण अभियंता आमोद कुमार सिंह, समेत संबंधी अफसर मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]