*भारी बारिश ने बरपाया कहर- बाढ़ और भूस्खंलन से गयी 11 लोगों की जान-8लापता*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*भारी बारिश ने बरपाया कहर- बाढ़ और भूस्खंलन से गयी 11 लोगों की जान-8लापता*
बारिश के कारण हुये भूस्खलन में जिले में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान अकाडमी भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों में एक ही परिवार के सात लोग गुरुवार रात करीब 10:15 बजे पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड-19 में भूस्खलन में दबकर मर गये। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय कुल बहादुर परियार, उनकी 43 वर्षीय पत्नी मान कुमारी, 85 वर्षीय मां लक्ष्मी, 20 वर्षीय बेटी प्रभा और 15 वर्षीय प्रश्ना तथा दामाद अस्मित परियार के रूप में हुई। पुलिस उपाधीक्षक बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ितों को बचाने के प्रयास में उनकी पड़ोसी राधिका परियार की भी मौत हो गई।
इस हादसे में पोखरा-32 के चैनपुर में 18, 11 और 9 वर्ष की आयु के तीन अन्य बच्चे दबकर मर गए। वहीं माडी ग्रामीण नगर पालिका-11 के तल्लो सैपले में आई आपदा में 80 वर्षीय गुरुंग की भी मौत हो गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
