*लैंडस्लाइड होने से त्रिशूली नदी में बही दो बस-60 लोग लापता*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*लैंडस्लाइड होने से त्रिशूली नदी में बही दो बस-60 लोग लापता*
नेपाल में दो बसें लैंडस्लाइड की चपेट में आने के बाद बह गईं। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग लापता हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 7 भारतीय नागरिकों को मौत हो गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
रात करीब 3:30 बजे मुग्लिन और नारायण घाट सड़क पर मदन आश्रित के पास अचानक लैंडस्लाइड के बाद दो बसें एक नदी में गिर गयीं, बस नदी में गिरने के बाद नदी में तेज बहाव होने के कारण बह गयीं।इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार (करीब 62) यात्री लापता हैं, यात्रियों से भरी बसों में एक का नाम एंजेल और दूसरी का नाम गणपति डीलक्स था।हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, इस हादसे के बाद अब तक सिर्फ 3 लोग जिंदा बचे हैं, मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब एक दर्जन भारतीय नागरिक सवार थे। नेपाल प्रशासन के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
