नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत मैरूण्ड ग्रामो में भोजन/लंच पैकेट तुलसियापुर चौराहे पर बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत मैरूण्ड ग्रामो में भोजन/लंच पैकेट तुलसियापुर चौराहे पर बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2024/जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत मैरूण्ड ग्रामो में भोजन/लंच पैकेट तुलसियापुर चौराहे पर बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लंच पैकेट में 08 पूड़ी, आलू सब्जी, सोयाबीन सब्जी, अचार, लड्डू पाया गया। 2024/जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने लंच पैकेट आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए।

इसके पश्चात तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर स्थापित मटियार उर्फ भुतहवा में बाढ़ राहत सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

बाढ़ राहत केन्द्र से लेखपालो द्वारा ग्रामों में ग्राम प्रधान के माध्यम से नाव से ले जाकर राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री में 15 सामग्री है जिसमें आलू 10 किग्रा., आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 1किग्रा, विस्किट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने का साबुन 02 पीस, लाई 05 किग्रा अन्य खाद्य सामग्री दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने बाढ़ राहत केन्द्र पर उपस्थित उपजिलाधिकारी चन्द्रभान सिंह एवं हल्का लेखपाल को निर्देश दिया कि आप सभी लोग मैरूण्ड ग्रामो में बने रहेगे। किसी भी प्रकार की समस्या जनता को न होने पाये। लगातार उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के सम्पर्क में रहेगे। गर्भवती महिलाओ के बारे में आपके पास पूरी सूचना होनी चाहिए। यदि किसी गर्भवती महिला का शीघ्र प्रसव होना है तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाया जाये।

इसके पश्चात उप स्वास्थ्य केन्द्र तालकुन्डा का जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र तालकुन्डा पर जिन डाक्टरो की ड्यूटी थी वह सभी उपस्थित पाये गये। ए.एन.एम. नीलम से डिलेवरी रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर को देखा गया। ए.एन.एम. को रजिस्टर पूर्ण नही पाया गया। रजिस्टर पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। गर्भवती महिलाओ के पंजीकरण रजिस्टर में महिलाओ का अंकन सही नही था। डिलेवरी के उपरान्त महिलाओ को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दी जाती है उसे नही दिया गया था कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने ए.एन.एम. को गर्भवती महिलओ का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया जिससे प्रोत्साहन राशि उनके खाते में प्रेषित की जा सके। जिलाधिकारी ने उपस्थित डाक्टर को निर्देश दिया कि ए.एन.एम. को चेतावनी निर्गत करते हुए मुझे भी अवगत कराया जाये। 01 माह पश्चात पुनः मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। सभी रजिस्टर पूर्ण पाये जाये। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान राम सरन चौहान को आशा की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव बनाकर आशा की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]