नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा सन्नाटा-घटना से गमगीन है क्षेत्रवासी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा सन्नाटा-घटना से गमगीन है क्षेत्रवासी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा सन्नाटा-घटना से गमगीन है क्षेत्रवासी*

 

 

धानीबाजार।महाराजगंज धानीबाजार के कानापार में दोहरे हत्याकांड से पूरा गांव मर्माहत है, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी की आंखें नम हो जा रही हैं।

 

मृतका विजयलक्ष्मी के मायके सिद्धार्थनगर में मातम का माहौल है, कानापार निवासी मनीष मिश्रा की शादी वर्ष 2013 में विजयलक्ष्मी के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही मनीष उसका उत्पीड़न कर रहा था, माता-पिता के साथ भी उसका संबंध ठीक नहीं था, इसलिए 4 साल पहले पिता राजेंद्र मिश्र मनीष से अलग होकर दूसरा मकान बनवाकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहने लगे मनीष के बड़े भाई का निधन हो चुका है, उनका परिवार फरेंदा में रहता है, बड़े भाई के परिवार में पत्नी व तीन बेटियों के अलावा एक बेटा है।

 

 

मनीष के खराब आदत ने उसे हैवान बना दिया, वह अपने ही इकलौते बेटे व पत्नी का हत्यारा बन गया। शौर्य फरेंदा पी एस एम कॉलेज में 4 का मेधावी छात्र था, उसकी मासूमियत का पूरा गांव कायल था, परिवार के अलावा आसपास के लोग भी उसके कायल थे, मनीष से अलग रहने के बाद भी राजेंद्र मिश्र अपने पोते शौर्य को दुलार प्यार करने से नहीं चूकते थे, रविवार को पोते व बहू के शव देखते ही वह बदहवास हो गए।

 

इसके पहले भी शशि भूषण उर्फ मनीष लगभग 2 वर्ष पूर्व अपने पिता राजेंद्र मिश्रा का भी हत्या करने की कोशिश किया था, उस समय उसके पिता राजेंद्र मिश्रा रात को अपने कमरे में सोए थे, रात को चुपचाप अपने पिता के कमरे में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या करना चाहा था, लेकिन मच्छरदानी में कुल्हाड़ी के फस जाने से पिता की अचानक नींद खुल गई और शोर मचाने लगे तब जाकर उनकी जान बची।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]