नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *43वी वाहिनी एस.एस.बी के कार्मिक ने अंजान महिला को ब्लड देकर बचाई जान* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*43वी वाहिनी एस.एस.बी के कार्मिक ने अंजान महिला को ब्लड देकर बचाई जान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*43वी वाहिनी एस.एस.बी के कार्मिक ने अंजान महिला को ब्लड देकर बचाई जान*

दिनांक 15.07.2024 को 43वी वाहिनी एस.एस.बी सिद्धार्थनगर के कार्मिक ने जिला कुसुम मेमोरियल अस्पताल, उसका रोड, जनपद सिद्धार्थनगर में भर्ती अंजान महिला को ब्लड  देकर मानवता का सन्देश दिया I स्थानीय निवासी सुनील कुमार, उम्र 35 वर्ष ग्राम- विनयका, पोस्ट मधुकरपुर, सिद्धार्थनगर वाहिनी परिसर में आकर अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि उसकी पत्नी, सोनिया, उम्र 31 वर्ष कुसुम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती है तथा उसने विगत रात एक कन्या को जन्म दिया है, परन्तु चिकित्सक ने उसके अन्दर खून की कमी बताया है तथा तत्काल एक यूनिट B+ve ब्लड  चढाने हेतु सलाह दिया है I  कमान्डेंट, 43वी वाहिनी एस.एस.बी के द्वारा उक्त  व्यक्ति के आवश्यकता और अनुरोध पर  वाहिनी में उपस्थित कार्मिकों के ब्लड ग्रुपो की जांच उपरांत वाहिनी के मुख्य आरक्षी दया शंकर यादव को तुरंत कुसुम मेमोरियल अस्पताल, सिद्धार्थनगर भेजा गया तथा मौके पर उक्त महिला को तत्काल ब्लड डोनेट कर मदद किया गया।

43वी वाहिनी एस.एस.बी *रक्त दान महा दान* के सन्देश को अपने संकल्प में शामिल करते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के भारत- नेपाल के लगभग 40 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के सुरक्षा के साथ साथ स्थानियों नागरिकों को हर संभव मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]