नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बस की चपेट में आने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बस की चपेट में आने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बस की चपेट में आने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत*

 

 

महराजगंज।फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा के पास गुजरपुरवा में गुरुवार दोपहर निजी विद्यालय एमपी पब्लिक स्कूल की बस ने सहायक अध्यापक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर-14 सुभाष नगर निवासी हार्दिक श्रीवास्तव पुत्र सुरेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 28 वर्ष लक्ष्मीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे, छुट्टी होने के बाद मोटसाइकिल से वह घर जा रहे थे। फरेंदा थाना क्षेत्र के गुजरपुरवा के पास फरेंदा की तरफ से जा रही एमपी पब्लिक स्कूल की बस ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्दिक श्रीवास्तव की दो वर्ष पहले शादी हुई थी।

 

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]