नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव-मौके पर पहुंची पुलिस* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव-मौके पर पहुंची पुलिस*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव-मौके पर पहुंची पुलिस*

 

 

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सोहवल निवासी श्यामू शर्मा की शादी कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जेई छपरा निवासी आरती शर्मा के साथ 13 माह पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। दोपहर बाद करीब तीन बजे आरती ने डायल 112 को सूचना भी दी थी। पुलिस उसके घर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर वापस चली गई। देर रात आरती अपने कमरे में सोने चली गई।

 

शुक्रवार की सुबह आरती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। आरती के पिता हरेंद्र ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। आरती के परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी पति श्यामू, सास और ननद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार इसको लेकर पंचायत भी कराई जा चुकी थी। आरती का एक तीन माह का बच्चा भी है।

 

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]