नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ द्वारा मौलश्री का पौध रोपित कर किया गया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ द्वारा मौलश्री का पौध रोपित कर किया गया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वृहद वृक्षारोपण अभियान 2024 का शुभारंभ आज एसएसबी कैंप में जनपद के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ द्वारा मौलश्री का पौध रोपित कर किया गया।

मा प्रभारी मंत्री जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की मंशा है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाए जाएं और यही कारण है कि प्रदेश में वृक्षारोपण का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है।

वनों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि महराजगंज भाग्यशाली है कि यहां इतने बड़े क्षेत्रफल में वन है। कोरोना काल में जब लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थे तब सभी लोगों ने पेड़ों के महत्व को महसूस किया। बरगद, पीपल, तुलसी जैसे वृक्षों/पौधों  के महत्व की चर्चा करते हुए सभी से “एक पेड़, मां के नाम” पर लगाने का आव्हान किया।

मा मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इस बार ” एक पेड़, मां के नाम” पर लगाने का आव्हान इसलिए किया है, क्योंकि मां के प्रति सबसे अधिक प्रेम, लगाव और सम्मान होता है। उन्होंने सभी से मां के नाम पर पेड़ लगाने और उस पेड़ की सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण बेहद अहम है। इसलिए वृक्षारोपण अभियान को जन अभियान बनाने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं।

इससे पूर्व मा विधायक पनियरा श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक मान्यता है कि एक पेड़, सौ पुत्र समान। अवसंरचना के विकास में काफी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं। इसकी पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति वर्ष करोड़ों पौधे लगाए जाते हैं। जो पर्यावरण के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।

मा विधायक सिसवा श्री प्रेमसागर पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष जनपद में लगभग 40 लाख पेड़ लगवा रही है। लेकिन जरूरी है कि पेड़ लगाने के साथ–साथ उनकी सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से विभिन्न संगठनों के सहयोग से वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की दृष्टि से अहम हैं, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं।

मा विधायक नौतनवां श्री ऋषि त्रिपाठी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने और “एक पेड़, मां के नाम” लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान चलाकर सरकार न सिर्फ पर्यावरण को संरक्षित कर रही है, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों को भी सुरक्षित कर रही है।

इस अवसर पर मा प्रभारी मंत्री जी और उपस्थित अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों को पौध वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन प्रभारी डीएफओ  सुश्री अर्शी मालिक और धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मा प्रभारी मंत्री जी के साथ मा विधायक पनियरा, मा विधायक सिसवा, मा विधायक नौतनवां, नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव राजस्व एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन पी. गुरुप्रसाद, आईएएस, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी  अनुराज जैन, कमांडेंट 22वीं वाहिनी श्री शंकर सिंह आदि द्वारा आम, जामुन, पाकड़, आंवला आदि के पौधों को लगाकर लोगों को वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]