नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सावन के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सावन के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सावन के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा  आस्था का जन सैलाब*

 

नौतनवा महाराजगंज।आज सावन मास का पहला सोमवार है । सावन मास में सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की परंपरा है माना जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर विधि विधान से जल चढ़ाने पर  जीवन में आई कठिनाइयां दूर होती हैं ऐसे में सोमवार के  दिन नौतनवा क्षेत्र के बनैलिया माता मंदिर, झारखंडी मंदिर तथा नौतनवा तहसील में स्थित शिव मंदिर, व मदरी शिव मंदिर पर काफी संख्या में लोगों को जलाभिषेक करते देखा गया रात्रि से ही बारिश हो रही थी उसके  बाद भी सुबह 4:00  बजे से लोगों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया था खराब मौसम में भी शिव भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती हुई थी महिलाएं पुरुष और बच्चे पानी में भीग भीग कर शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे थे तमाम लोगों को रुद्राभिषेक करते भी देखा गया । खराब मौसम  भी शिव भक्तों को जलाभिषेक करने से नहीं रोक सका खराब मौसम पर आस्था भारी पड़ी । सुबह आठ बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही।उप जिलाधिकारी नौतनवा नंदकुमार मौर्य  व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलापंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने सपरिवार नौतनवा तहसील में स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र वासियों को  पवित्र सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

 

नौतनवा महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]