नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

जिलाधिकारी ने वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव और साफ–सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आशा घर–घर भ्रमण कर हाई ग्रेड फीवर वाले मरीजों को चिन्हित करें, ताकि मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हाई ग्रेड फीवर के प्रकरणों में विस्तृत रिपोर्ट  तैयार करें ताकि कारणों का पता लगाकर आवश्यक रोकथाम किया जा सके।

जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने लगातार 05 दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ को स्पष्टीकरण जारी करने और लगतार अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ को नोटिस जारी कर सेवा से हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान योजना के तहत भुगतान और गोल्डन कार्ड निर्माण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त किया और सीडीओ महोदय को आयुष्मान योजना की विस्तृत समीक्षा हेतु निर्देशित किया। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत भुगतान में सुधार का निर्देश दिया।

उन्होंने ई–रूपी वाउचर योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। ई–वाउचर योजना में गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर बाहर अल्ट्रासाउंड कराने की स्थिति में शुल्क प्रतिपूर्ति किया जाता है।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में स्पूटम की जांच न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी स्पूटम की जांच बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मातृ मृत्यु रिपोर्ट की व्यापक समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में फॉलो की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने आरबीएसके योजना को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरबीएसके में संचालित गाड़ियों के यूजर नेम और पासवर्ड मिलने तक सभी भुगतान को रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने जन अरोग्य समिति के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों की संस्तुति जिलास्तर से कराने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ दिलीप सिंह, सीएमएस डॉ ए.के. भार्गव, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ राकेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]