नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रथम एवं द्वितीय किस्त के सापेक्ष नगरीय निकाय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में किया बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रथम एवं द्वितीय किस्त के सापेक्ष नगरीय निकाय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में किया बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रथम एवं द्वितीय किस्त के सापेक्ष नगरीय निकाय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में किया बैठक*

 

 

महराजगंज-जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु नॉन मिलियन प्लस शहरों के लिए टाइड / अनटाइड बेसिक ग्रांट की अवमुक्त प्रथम एवं द्वितीय किश्त के सापेक्ष नगरीय निकाय में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई।

15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों/ क्रय किये जाने वाली सामग्री आदि के सम्बन्ध प्रस्तावों पर बैठक में विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों के विषय में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्ताव की आवश्यकता और उपयोगिता को प्रमाणित करें। जिन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया है, उनकी वित्तीय लागत निर्धारित मानकों के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि टाइड फंड से स्वच्छता और ओडीएफ स्थिति का अनुरक्षण, पेयजल, वर्षा-जल संचयन और जल पुनर्चक्रण की आपूर्ति जैसे शासनादेश में वर्णित कार्य ही कार्य कराएं। राजस्व प्रदान करने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता प्रदान करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हों।

उन्होंने ईओ पनियरा, परतावल और बृजमनगंज को अगली बैठक से पूर्व गृहकर को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ नगर पालिका महराजगंज को बलिया नाला से लेकर बैकुंठपुर तक मार्ग के सुंदरीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी निकाय जल संचयन और जलस्रोतों के जीर्णोद्धार को 15वें वित्त आयोग हेतु टाइड फंड के प्रस्तावों में सम्मिलित करें।

बैठक में एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, सभी निकायों के अध्यक्ष/प्रशासक और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]