*एक दिन पूर्व यमुना में डूबे युवक का शव दुसरे दिन मिला।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*एक दिन पूर्व यमुना में डूबे युवक का शव दुसरे दिन मिला।*
वृंदावन के केशी घाट में नहाते समय दो दोस्त यमुना में डूब गए। यमुना में डूबे एक युवक का शव गोताखोरों ने डूबने के एक घंटे बाद ही यमुना से बाहर निकाल लिया था जबकि दूसरे युवक का शव अगले दिन बुधवार सुबह देवराहा घाट के समीप से यमुना से बाहर निकाल लिया है। यह लोग दिल्ली और ग्रेटर नोएडा से अपने छह साथियों के साथ वृंदावन घूमने आए थे।
आपको बता दें कि तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में केशीघाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान दो दोस्त यमुना में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबने के एक घंटे बाद 23 वर्षीय युवक रितिक थापा के शव यमुना से बाहर निकल लिया। शव को मृतक के पिता दिल्ली ले गए जबकि उसके साथी युवक का देर शाम तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस और गोताखोरों ने दूसरे दिन बुधवार सुबह 6 बजे क़रीब दूसरे 24 वर्षीय युवक सचिन के शव को केशीघाट से थोड़ी दूरी पर बने देवराहा घाट के समीप से यमुना से बाहर निकाल लिया।मृतक युवक सचिन ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था। वहीं पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
