नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *संघर्ष कार्यक्रम के छठवें दिन सिंचाई विभाग में इकठ्ठा होकर प्रर्दशन किया और पोस्ट कार्ड 80 की संख्या में सिंचाई मंत्री को भेजा गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*संघर्ष कार्यक्रम के छठवें दिन सिंचाई विभाग में इकठ्ठा होकर प्रर्दशन किया और पोस्ट कार्ड 80 की संख्या में सिंचाई मंत्री को भेजा गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

*संघर्ष कार्यक्रम के छठवें दिन सिंचाई विभाग में इकठ्ठा होकर प्रर्दशन किया और पोस्ट कार्ड 80 की संख्या में सिंचाई मंत्री को भेजा गया*

 

आज दिनांक 27.07.2024 को 22.07.2024 से प्रारम्भ संघर्ष कार्यक्रम के छठवें दिन सिंचाई विभाग के सभी साथी फतहाँ संघ भवन में इकट्ठा होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिंचाई मंत्री जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए पोस्ट कार्ड 80 की संख्या में लिखा गया। पोस्टकार्ड में लिखा गया कि जू०ई० की सेवा सम्बन्धी प्रकरणों को एक वर्ष से प्रमुख अभियन्ता परियोजना द्वारा लम्बित रखा है, जिससे प्रदेश के सभी जू०इं० आक्रोशित है। प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) के इस कृत से उ0प्र0 सरकार की छवि खराब हो रही है। जू०इं० की प्रमुख मांग जैसे दिवंगतों के देयकों का निस्तारण न किया जाना, नहरों का देखरेख हेतु मेठ व बेलदारों की व्यवस्था नहीं करना, अनुपयुक्त भण्डार व संयंत्र सामग्रियों का निस्तारण नहीं करना, भण्डार व संयंत्र सामग्रियों का भौतिक सत्यापन नहीं करना, जू०इं० की सहायक अभियन्ता पर पदोन्नति नहीं किया जाना । प्रथम चरण का संघर्ष कार्यक्रम समाप्त हुआ द्वितीय चरण में 30 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना एवं सिंचाई मंत्री जी को ज्ञापन दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी जू०इं० सम्मिलित हुए। कृष्ण कुमार पाल, प्रदीप यादव, संदीप यादव, सुरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार सिंह, अजय प्रजापति, हेमेन्त यादव, विनीत पाठक, शशि कुमार बिन्द, शहंशाह खाँ, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र मौर्या, सम्पूर्णानन्द, मनोज कुमार, हरेन्द्र प्रजापति, कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्याम नरायण प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार व कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव नरसिंह मौर्य ने किया।

मिर्जापुर से बसंत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]