नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सपा विधायक ने सदन में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा,कहा-दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सपा विधायक ने सदन में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा,कहा-दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सपा विधायक ने सदन में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा,कहा-दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल*

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है,जिसकी शुरुआत काफी हंगामेदार रही।मानसून सत्र के पहले दिन नियम 56 के तहत चर्चा के दौरान प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने प्रदेश के जिलों और गांवों में अघोषित बिजली कटौती,गलत बिजली का बिल और स्मार्ट मीटर में बढ़ी हुई रीडिंग का मुद्दा उठाया। सपा विधायक ने कहा कि सरकार ने कहा था कि गांवों में 18 घंटे,तहसीलों पर 20 घंटा और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है,लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गांवों में 6 से 12 घंटे तक की कटौती हो रही है।बिजली कटौती की वजह से किसानों का नुकसान हो रहा है,आम जनमानस परेशान है। सपा विधायक ने कहा कि सरकार के पास कहां से आंकड़े आ रहे हैं कि 18 घंटे, 20 घंटे और 24 घंटे बिजली मिल रही है।

सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि आज आलम यह है कि किसान सिंचाई के लिए खेत पहुंचता है और बिजली गुल, वैवाहिक कार्यक्रम में वर वधु के गले में वरमाला डालने ही वाला होता है कि बिजली गुल,बच्चे पढ़ने बैठते ही हैं कि बिजली गुल,अस्पतालों में भी अघोषित बिजली कटौती की वजह से महंगी से मशीनें काम नहीं कर पा रही है।सपा विधायक ने कहा कि बिजली विभाग के लोग सुपरमैन की तरह उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं,बिजली विभाग के लोग रात में ही घरों पर छापा मार रहे हैं और वसूली कर रहे हैं, अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है,स्मार्ट मीटर में रीडिंग बढ़कर आ रही है।सपा विधायक ने कहा कि प्रयागराज में एक कमरे के मकान में तीन साल का बिल साढ़े तीन लाख का आ गया।

सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि सरकार यह बता दे कि बिजली सप्लाई के जो आंकड़े आ रहे हैं वह कहां से आ रहे हैं। सरकार अगर इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दे कि किस जिले में कितनी बिजली की सप्लाई हुई तो इससे पारदर्शिता आएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]