नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 30 जुलाई 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में अबतक शासन की ओर से लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन अबतक 45 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें विभिन्न बैंकों द्वारा 15 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं ।  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 127 (₹ 246.46) के सापेक्ष 75 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग–अलग बैंकों द्वारा 37 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है और 35 मामलों में ऋण वितरित भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 24 लक्ष्य (वित्तीय लक्ष्य 73) के सापेक्ष 09 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिसमे 06 आवेदन को स्वीकृत करते हुए 05 मामलों में ऋण का वितरण अलग–अलग बैंको द्वारा किया गया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने श्रम विभाग को मजदूरों के पंजीकरण हेतु सभी तहसीलों में कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्यकर विभाग को जीएसटी पंजीयन हेतु सभी निकायों में कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और  संबंधित अधिकारियों समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में व्यापारियों द्वारा सिसवा–गोरखपुर और सिसवा–महराजगंज मार्ग पर बस परिचालन न होने का मुद्दा उठाया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने बैठक में विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते 1हुए, अधीक्षण अभियंता विद्युत को सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु कड़ा निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर लिपिक नेडा विभाग का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक आयुक्त राज्यकर श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जयसवाल, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा सहित उद्योग और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]