नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर अब आर या पार की तैयारी: बी पी सिंह रावत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर अब आर या पार की तैयारी: बी पी सिंह रावत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर अब आर या पार की तैयारी: बी पी सिंह रावत*

 

*पुरानी पेंशन बहाली के लिए संसद मार्च की तैयारी*

 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गुगल मीटिंग आयोजित की गई। गुगल मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने की, जिसमे अनेक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमे पूरे देश के एनपीएस कार्मिकों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि आगामी विधान सभा उप चुनाव और तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव में करारा जवाब देने पर विचार किया जा रहा है केंद्र सरकार लगातार पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को नजरंदाज करती आ रही है, जिससे देश के लाखों एनपीएस कार्मिक दुखी है। लगातार केंद्र सरकार के द्धारा पुरानी पेंशन बहाली मांग पर कोई निर्णय न लेना देश के कर्मचारियों में नाराजगी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत की बात कर रहे है, लेकिन अपने सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस काला कानून व्यवस्था पर शेयर मार्केट में छोड़ रखा है बी पी सिंह रावत ने कहा है कि सिर्फ कहने और लिखने से देश विकसित भारत नहीं होगा इसके लिए देश के युवाओं को रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य से जोड़ना होगा। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से जोड़ना होगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए गए है कि जल्द अपने अपने राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली मांग के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिससे राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाए।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश के लाखों  एनपीएस कार्मिक एक बार फिर दिल्ली चलो महा रैली पर जोर दे रहे है दिल्ली जंतर मंतर से संसद मार्च कार्यक्रम को लेकर जल्द बड़ी रणनीति बनाई जाएगी, जिसमे कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्सिंग अधिकारी पुलिस कर्मी सफाई कर्मी रेलवे कर्मी बैंक कर्मी इंजीनियर लेखपाल पटवारी  सभी भागीदारी करेगे।

 

गुगल मीटिंग का संचालन राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दूबे और बसंत चतुर्वेदी विवेक शर्मा ने किया। इसमे राकेश कंधारिया, डॉ दर्शना जोशी, प्रोफेसर अनिल स्वदेशी,  डॉ आलोक यादव, अंकुर त्रिपाठी, सीताराम पोखरियाल, विक्रम सिंह रावत, विमलेश अग्रहरी, राजेश शर्मा, शकुन मनीर मुख्य रूप से शामिल हुए।

मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]