नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मनु भास्कर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास-ओलंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मनु भास्कर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास-ओलंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मनु भास्कर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास-ओलंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला*

 

 

शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। वे एक ही ओलिंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी हैं। मनु और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई किया था। ​​​​

​मनिका बत्रा ने सोमवार देर रात खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में फ्रांस की पृथिका पावाडे को हराकर पेरिस ओलिंपिक टेबल टेनिस विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मनिका ओलिंपिक के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। दुनिया की 28वीं रैंकिंग वाली मनिका ने फ्रांस की राजधानी के साउथ पेरिस एरिना 4 में दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी पावाडे को 4-0 (11-9, 11-6, 11-9, 11-7) से हराया।

पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स 5 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शूटिंग, हॉकी, आर्चरी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल है। मेडल टैली में भारत के नाम सिर्फ एक मेडल है, वो भी शूटर मनु भाकर ने दिलाया है। ऐसे में भारत को मनु से दूसरे मेडल की उम्मीद है। वे सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में थोड़े अंतर से गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई।

पिस्टल के अलावा, शॉटगन शूटर्स ट्रैप की मेंस और विमेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन मुकाबले हिस्सा लेंगे। मेंस हॉकी के पूल बी में भारतीय टीम के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। शाम 4:45 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अर्जेंटीना से 1-1 का ड्रॉ मैच खेलकर आ रही है। टीम इंडिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।

दूसरी ओर आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को कड़ी चुनौती देकर आ रही है। आयरिश टीम को 1-2 की पराजय झेलनी पड़ी है, जो मनोवैज्ञानिक दबाव बनाएगी। भारतीय तीरंदाज मेंस और विमेंस की इंडिविजुअल कैटेगरी में राउंड ऑफ 32 मैच खेलेंगे। पुरुषों में युवा धीरज बोम्मदेवरा एक्शन में होंगे, जबकि महिलाओं में अंकिता भकत और भजन कौर निधाना लगाएंगी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]