नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में की गई समीक्षा बैठक*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में की गई समीक्षा बैठक*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 31 जुलाई 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में की गई समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को  10 अगस्त तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। फरेंदा तहसील के अंतर्गत महदेवा बुजुर्ग और नौतनवां तहसील के अंतर्गत सुकरौली, कुंसेरी उर्फ बिशुनपुर, नौतनवा व कुंसेरवा में मुआवजा वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसडीएम फरेंदा व एसडीएम नौतनवां को नियमित समीक्षा करते हुए 10 अगस्त तक मुआवजा वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को 10 अगस्त तक पूर्ण करें। इस संदर्भ में तहसील और एनएचएआई को संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एनएचएआई और पीएमसी को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उनको अविलंब पूरा करें, ताकि प्रतिकर भुगतान किया जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने सड़क निर्माण हेतु वृक्षों के कटाई को भी समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने निर्देशित किया कि ध्वस्तीकरण कार्य को मूल्यांकन के उपरांत ही करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और  एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]