नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एसएसबी की टीम ने एक व्यक्ति को पीली धातु की बनी मूर्तियों के साथ किया गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एसएसबी की टीम ने एक व्यक्ति को पीली धातु की बनी मूर्तियों के साथ किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एसएसबी की टीम ने एक व्यक्ति को पीली धातु की बनी मूर्तियों के साथ किया गिरफ्तार*

 

 

 

ठुठीबारी-महराजगंज।इंडो-नेपाल सीमा ठूठीबारी में तैनात एसएसबी टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्षेत्र के राजाबारी गांव के नो मेंस लैंड के समीप पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी की टीम ने एक बाइक सवार के कब्जे से  तमाम छोटी-छोटी मूर्तियां बरामद की हैं। ये मूर्तियां पीली धातु की बनी हैं और इनका वजन 62.50 किलोग्राम बताया जा रहा है। एसएसबी टीम ने इन मूर्तियों व बाइक सहित पकड़े गए युवक को ठूठीबारी कस्टम के हवाले कर दिया है।

 

एसएसबी की टीम ने सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान महराजगंज नंबर प्लेट वाली एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार एक युवक को नेपाल की दिशा में जाते हुए देखा। जवानों ने उसे रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से शिव परिवार, लड्डू गोपाल, और राधा-कृष्ण की पीली धातु की छोटी मूर्तियां मिलीं। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मिठौरा,महराजगंज,निवासी अजय पटेल के रूप में हुई।आगामी त्योहारों के दौरान इन मूर्तियों की भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल के विभिन्न शहरों में अवैध तस्करी करके उच्च कीमतों पर बिक्री की जाए। एसएसबी बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर शिव पूजन ने खुलासा किया कि राजाबारी गांव के नो मेंस लैंड के पास से पीली धातु की मूर्तियों के साथ एक युवक पकड़ा गया है, जो उन्हें नेपाल ले जा रहा था। आगे की कार्रवाई के लिए मूर्तियों और बाइक के साथ आरोपी को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया है।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]