नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु चिन्हित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु चिन्हित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय  झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु चिन्हित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया*

 

महराजगंज, 07 अगस्त 2024, जिलाधिकारी अनुनय  झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा हेतु चिन्हित परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, डा० भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा धनेई, महामाया राजकीय आई०टी० पालीटेक्निक, धनेवा धनेई का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा हेतु केंद्र में प्रवेश व निकास द्वारा, परीक्षा कक्षों, प्रस्तावित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि केंद्र पर उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी केंद्रों पर साफ–सफाई एवं उचित प्रकाश व्यवस्था रहे। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी चालू हालत में रहे। उन्होंने परीक्षा हेतु सभी व्यवस्थाओं को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने परीक्षा के दौरान सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसडीएम सदर को आवश्यक निर्देश दिया।

जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा कुल 06 परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्तावित है, जिनमे कुल 3144 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]