नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मुख्यमंत्री के आदेश को नहीं मानते उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मुख्यमंत्री के आदेश को नहीं मानते उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मुख्यमंत्री के आदेश को नहीं मानते उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार*

 

फरेंदा महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा सभी लोग अपने मुख्यालय पर रात्रि विश्राम करेंगे लेकिन महाराजगंज जिले में एक ऐसे भी अधिकारी हैं जो अपने कार्य स्थल पर रात्रि विश्राम नहीं करते बल्कि अपने कार्यस्थल से 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम करते हैं यह कोई और नहीं बल्कि फरेंदा तहसील के जिम्मेदार अधिकारी कहे जाने वाले उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार है इनके लिए मुख्यमंत्री का  आदेश कोई मायने नहीं रखता है। यह फरेंदा से 35 किलोमीटर दूर महाराजगंज जिला मुख्यालय पर रात्रि निवास करते हैं। इन्हें जिला अधिकारी का भी कोई खौफ नहीं है। इनके लिए जिला मुख्यालय पर उनके नाम से आवास आवंटित है। जबकि यह उप जिलाधिकारी फरेंदा के पद पर कार्यरत हैं।और यह प्रतिदिन 70 किलोमीटर की दूरी सरकारी गाड़ी से तय करते हैं। इन्हें क्या है गाड़ी और तेल तो सरकार का है उनकी जेब से थोड़े ही जा रहा है। उनकी गतिविधियों से नाखुश अधिवक्ताओं और जागरूक लोगों द्वारा विरोध की शुगबुगाहट भी होने लगी है, माना जा रहा है कि समय रहते यदि इन्होंने नहीं चेता तो इनका विरोध तेज हो सकता है। इस संबंध में जब उप जिलाधिकारी नवीन कुमार से पूछा गया तो उन्होंने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मेरे बच्चे महाराजगंज में रहते हैं, इसलिए कभी-कभी वहां आते जाते रहते हैं।

 

 

महराजगंज से दिनेश मिश्रा रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]