नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *हर घर तिरंगा लगाने को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*हर घर तिरंगा लगाने को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

*हर घर तिरंगा लगाने को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा*

 

 

*तिरंगा यात्रा में युवाओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे,देश भक्ति गीतों पर भी झूमे देशभक्त*

 

 

 

मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर केशरी के नेतृत्व में तिरंगा संदेश यात्रा नगर के सिटी क्लब से निकाली गई।हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए सिटी क्लब से निकली यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए घंटाघर पहुंची जहा यात्रा का समापन किया गया।बता दे इस तिरंगा संदेश यात्रा में नपाध्यक्ष ने सिटी क्लब में तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया तथा यात्रा की अगुवाई स्वयं करते हुए हाथो में झंडा लेकर नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।यात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर पूरे उत्साह के साथ भारत माता जय के नारे भी लगाए।इसके साथ ही यात्रा में शामिल लोग देश भक्ति गीतों पर नारे लगाते हुए झूमे भी।गगनभेदी नारों के साथ समस्त चौराहा एवं मार्ग गुंजायमान रहा।सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति भी दी।इसके साथ ही पालिका द्वारा निकाली गई भारत माता की झांकी में सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका की छात्रा ने भारत मां का रूप धर कर रथ पर सवार थी।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा संदेश यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को ओतप्रोत करना है जिससे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन समूचे जनपद एवं प्रदेश सहित देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराया जा सके।तिरंगा हमारी जान है,शान है और पहचान है।पूरे देश में इस समय अलग वातावरण है, लोगो के अंदर देशभक्ति का भाव भरा है।वार्ड के सभासदों,नगर पालिका के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की अगुवाई में समस्त घरों में तिरंगा झंडा लगाने की हुंकार भरी गई है।सभासदों के माध्यम से घर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।नगर के लोगो से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है की स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की शान में अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर एक तिरंगा लगाकर उनको सम्मान दे और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोग करे।इस मौके पर वार्डो के सभासद,ईओ जी लाल,कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव,जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम,मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ,अभियंता विपिन मिश्रा,कर अधीक्षक सरदेंदु सिंह,डीपीएम संजय सिंह,जेई जटा शंकर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]