नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिद्धार्थनगर 13 अगस्त 2024/*बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं*।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें।जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षको को अपने नियंत्रण में रखे। बच्चो के नामांकन में प्रगति नही हुई तो कड़ी कार्यवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने 7 दिन के अन्दर प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। अथ्भभावको को प्रेरित कर बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए शत-प्रतिशत नामांकन कराये। प्रत्येक 15 दिन में प्रगति की समीक्षा बैठक होगा। डीबीटी में सबसे खराब प्रदर्शन विकास खण्ड भनवापुर का था जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चो का शत-प्रतिशत आधार फीडिंग कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि मदरसों के नामांकित बच्चो को का निकटतम परिषदीय विद्यालयों में नमांकन कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि साप्ताहिक बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेगे। यू.पी. सिडको द्वारा जिन विद्यालयों में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने डीसी निर्माण को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर निरीक्षण करे। गुणवत्ता की में किसी भी प्रकार की कमी नही हेाना चाहिए। पेयजल व्यवस्था हेतु 01 माह में कार्य पूर्ण करने का निर्देेश दिया। सभी स्कूलों में बेंच, पेयजल, बाउन्ड्रीवाल आदि पूर्ण होना चाहिए। यू-डायस पोर्टल पर 100 प्रतिशत फीडिंग पूर्ण करायें। आउट ऑफ स्कूल बच्चो का चिन्हांकन कराकर स्कूल भेजने हेतु निर्देश दिया गया। नामांकन के सापेक्ष छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया।
इस बैठक में उपरोक्त अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसीमनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिाकरी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]