नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *43 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*43 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*43 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण*
दिनांक 13.08.2024 को 43 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर में  उज्जल दत्ता, कमांडेंट 43 बटालिय के नेत्रित्व में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय परिसर में वन विभाग सिद्धार्थनगर के साथ संयुक्त वृक्षारोपण किया गया।
43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 13.08.2024 से 15.08.2024 तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने है जिसका शुभारंभ आज दिनांक 13.08.2024 को वाहिनी मुख्यालय में 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर और वन विभाग , सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में  माता प्रसाद पाण्डेय, माननीय विधायक सह नेता विपक्ष, उत्तर प्रदेश विधान सभा , श्याम धनी राही माननीय विधायक कपिलवस्तु, विनय वर्मा, माननीय विधायक, शोहरतगढ़, डॉ. राजागणपति आर. (भा.प्र.से.), जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, पुष्प कुमार के. डी.एफ. ओ., सिद्धार्थनगर, उज्जल दत्ता, कमांडेंट 43 बटालियन और  रामजंग पाण्डेय एस.पी. नेपाल ए.पी.एफ. 28 बटालियन , माननीय सांसद प्रतिनिधि  एस. पी. अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वाहिनी की स्मृति वाटिका में वृक्षारोपण किया गया I इसी क्रम में पुष्प कुमार के., डी.एफ.ओ. द्वारा इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करते हुए लोगो को अपने घरो में ध्वज फहराने हेतु जागरूक किया गया और अपने पास-पड़ोस के लोगो को भी आज़ादी के जश्न को घरो में तिरंगा लगाकर मनाने हेतु प्रेरित करने हेतु आह्वान किया गया साथ ही पौधारोपण के महत्व से लोगो को जागरूक किया गया इस अभियान के दौरान 43 बटालियन सिद्धार्थनगर के जवानों द्वारा बड़े ही उत्साह से हाथ में तिरंगा लेकर भारत माँ की जय और बंदेमातरम् का उद्घोष किया गया जिससे वहां पर उपस्थित गणमान्य लोगो का ह्रदय देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
इस कार्यक्रम।के दौरान  रामकृष्ण डोगरा, द्वितीय कमान अधिकारी,  शक्ति सिंह, उप कमान्डेंट , यशवंत कुमार ,उप कमान्डेंट, सुश्री वीना तिवारी , एस. डी. ओ, वन विभाग,  एन. होकिप सहायक कमांडेंट, 43 बटालियन, निरीक्षिक सुजीत वर्मा, 43 बटालियन के साथ-साथ- सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी रेंजर, उप- निरीक्षक देवेश मिश्रा, वन विभाग, उप-निरीक्षक शैलेन्द्र यादव, वन विभाग व 43वीं वाहिनी के कार्मिक और अन्य विभागों से आये हुए कार्मिक सम्मिलित हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]