नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कृषकों को खरीफ में बोयी जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कृषकों को खरीफ में बोयी जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

*कृषकों को खरीफ में बोयी जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया*

 

विकास खण्ड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश/जैविक मेला विकास खण्ड कोन के ग्राम- अनुरूद्धपुर पश्चिम में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। मा0 नगर विधायक द्वारा उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करते बताया गया कि आज के परिवेश में धान व गेहूँ के अलावा मोटे अनाज यथा- रागी, सांवा, कोदो, बाजरा, ज्वार आदि का प्रयोग भी अपने जीवन में करना चाहिए। जिससे जीवन स्वस्थ रहता है। किसानों को ज्वार, बाजरा, सांवा कोदो, रागी की खेती में वृद्धि करें जिससे उनकी आमदनी दूनी हो सके। उप कृषि निदेशक, मीरजापुर श्री विकेश कुमार द्वारा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष प्रो0 राम सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को खरीफ में बोयी जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनमें लगने वाले कीटों के उपचार के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। जैविक विधि से दलहनी/तिलहनी/अनाज/ फल/सब्जी आदि की खेती करके गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील कृषक योगेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि कैसे वह प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। जनपद सलाहकार डा0 सुधीर श्रीवास्तव द्वारा जैव उर्वरक के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी तथा नैनो यूरिया के महत्व एवं प्रयोग विधि पर विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को तिरंगा झण्डा व मिनीकिट बीज का वितरण किया गया तथा तिरंगा झंण्डा वितरण के उपरान्त गांव में मा0 विधायक जी द्वारा रैली भी निकाली गयी जिसमें ब्लाक प्रमुख, उप कृषि निदेशक मीरजापुर, स0वि0अ0(कृषि) व समस्त किसानों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा किया गया। आयोजित खरीफ गोष्ठी में कृषि, पशुपालन, फसल बीमा व अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाये गये। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]