नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *स्वतंत्रता दिवस पर महराजगंज कस्बे में जिलाधिकारी व एसपी द्वारा बाइक रैली निकाली गई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*स्वतंत्रता दिवस पर महराजगंज कस्बे में जिलाधिकारी व एसपी द्वारा बाइक रैली निकाली गई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*स्वतंत्रता दिवस पर महराजगंज कस्बे में जिलाधिकारी व एसपी द्वारा बाइक रैली निकाली गई*

सीडीओ अनुराज जैन की बाइक पर तिरंगा ले बैठे जिलाधिकारी अनुनय झा एवं एएसपी आतिश कुमार सिंह की बाइक पर बैठे जिले के पुलिस कप्तान सोमेन्द्र मीणा

 महराजगंज! महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर जहां एक तरफ पूरे जनपद में देशभक्ति का रंग छाता नजर आने लगा है।सड़कों पर निकल रही तिरंगा यात्रा हो या फिर चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बज रही धुनें,सब मिलकर आजादी के जश्न को मनाने के लिये आतुर हैं। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सीमा से लेकर जनपद के अंदरूनी इलाकों के थाना प्रभारियों को खास सतर्कता के लिये निर्देशित कर रखा है।साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर को खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है वहीं दूसरी तरफ सोनौली बार्डर पर चौकी प्रभारी अनघ कुमार और एसएसबी के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है।

प्रदेश सरकार और शासन के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा ने दिनांक 13 से 15 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। इसके तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर शहीद स्मारकों पर राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण कर झंडा गीत एवं राष्ट्रीय गीतों का वादन कराया जा रहा है तथा अमर शहीदों को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत शहीद स्मारक ठूठीबारी पर पुलिस बैंड का वादन करते हुए राष्ट्रगान गाकर अमर शहीद सपूतों को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजस्व व पुलिस व अन्य विभाग के संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी निचलौल तथा थाना निचलौल पुलिस के साथ तहसील निचलौल, मेन तिराहा, चिउटहा मोड़, सात पांच पुल, चमनगंज पुल, महाशय मुहल्ला, सीएचसी तिराहा,मिया मुहल्ला, हिन्दी मुहल्ला, हर्रेडीह कस्बा निचलौल में मोटरसाईकिल तिरंगा यात्रा किया गया।

इसके साथ ही सभी थानों और चौकियों को सजाकर राष्ट्रभक्ति के रंग से सराबोर किया गया है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से देशभक्ति गीतों का वादन और धुनें बजाकर माहौल बनाया जा रहा है। चौराहों से निकलने वाले व्यक्ति का ध्यान बरबस ही यह मधुर गीत अपनी तरफ खींच ले रहे हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]