नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड*

देशवासी आज आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं भार भाषण दिया है। नेहरू को 17 बार, जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार ये सम्मान मिल चुका है।

पीएम मोदी का सबसे लंबा भाषण
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है। साल 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 72 मिनट तक भाषण दिया था।

मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में 94 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने इस साल तोड़ दिया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड टूटा

मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]