*जिलाधिकारी कार्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महराजगंज, 17 अगस्त 2024, आज *जिलाधिकारी कार्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।*
इस दौरान छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और एडीएम (वि/रा) डॉ पंकज कुमार वर्मा को भी बहनों द्वारा राखी बांधा गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एडीएम द्वारा सभी बहनों रक्षाबंधन पर्व की मंगलकामना व्यक्त की गई और सभी को उपहार व मिष्ठान भेंट किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति का सबसे सुंदर और पवित्र पर्व है। ईश्वर करे कि आप लोग अपने जीवन में तय किए गए सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप लोग हम लोगों से किसी भी समय एक छोटी बहन के रूप में संपर्क कर सकती हैं। निश्चित रूप से आप लोगों की समस्याओं का समाधान हम लोगों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना प्रेषित की।
पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन के लिए धन्यवाद देते हुए जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना प्रेषित की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
