नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *चहुंओर गूंजा बम – बम भोले-शिवालयों में भोर होते ही उमड़े शिव भक्त-सबने शिव को जलाभिषेक कर सुख – समृद्धि की मंगल कामना* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*चहुंओर गूंजा बम – बम भोले-शिवालयों में भोर होते ही उमड़े शिव भक्त-सबने शिव को जलाभिषेक कर सुख – समृद्धि की मंगल कामना*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*चहुंओर गूंजा बम – बम भोले-शिवालयों में भोर होते ही उमड़े शिव भक्त-सबने शिव को जलाभिषेक कर सुख – समृद्धि की मंगल कामना*

 

श्रावण मास यानी सावन के अंतिम सोमवार,को शिव भक्तों की भारी भीड़,शिवालयों में भोर होते ही उमड़ पड़ी।

 

महिला हों या पुरुष,या फिर छोटे बड़े बच्चे,सबने देवाधिदेव महादेव शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों की ओर निरंतर बढ़ते रहे।मंदिरों में पहुंच कर सबने महादेव शिव को गाय का दूध,गंगा जल,गन्ने और अनार का रस,दही,गाय का घी,कनेर पुष्प, मदार पुष्प,भांग, धतूर और बिल्व पत्र, समी पत्र आदि अर्पित कर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश किया।और भगवान शिव से मनोरथ सिद्धि तथा परिवार और समाज के कल्याण एवं सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना किए।

 

हाथों में पूजा की थाल और लोटे में गंगाजल लिए शिव भक्त, शिवालयों की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहे।…और सबकी जुबां से हर – हर महादेव,बम – बम भोले, ॐ नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण गूंजते हुए शिवमय हो गया।मानो यहीं कैलाश से शिव उतर आए हैं।

 

खुटहा बाजार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर,जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 स्थित शिव मंदिर,निचलौल क्षेत्र के इटहिया के पंचमुखी शिवमंदिर में भक्तों का तांता सोमवार की भोर से ही उमड़ पड़ा।इस दौरान शिवमंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने भी इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को जलाभिषेक कर परिवार तथा आम जनमानस के कल्याण तथा सुख शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना किए।इसके पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कार्यस्थल पर नियुक्त किए गए पुलिस बल को जरूरी दिशा निर्देश भी पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र में ने दिया।

 

 

ब्यूरो चीफ:न्यूज एंटी करप्शन भारत

 

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

 

Mon.9670089541

 

महराजगंज 19/08/024

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]