नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से सटी है नेपाल की सीमा सरकार ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से सटी है नेपाल की सीमा सरकार ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से सटी है नेपाल की सीमा सरकार ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट*

 

यूपी में महराजगंज, सिद्धार्थ नगर,लखीमपुर,बलरामपुर,बहराइच,

श्रावस्ती,खीरी-पीलीभीत जिले की सीमा नेपाल से सटी है। शासन ने सीमावर्ती जिलों की पुलिस से पूछा है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों में चीन की हुआवेई कंपनी द्वारा फोर जी नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों पर इसका क्या असर है। एक वर्ष पहले एसपी श्रावस्ती ने सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस समस्या का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था।

 

नेपाल में 2 जी और 3 जी मोबाइल टॉवरों को चीन की कंपनी हुआवेई फोर जी में अपग्रेड कर रही है। उत्तराखंड सीमा से सटे नेपाल के चार जिलों में नेपाली टेलीकाम कंपनी नमस्ते के 61 मोबाइल टॉवर को 4 जी में अपग्रेड कर दिया है।

 

सीमा से सटे नेपाली गांवों में चीन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सेवा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। चीनी कंपनी के नेटवर्क का भारत विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल होने और इसके जरिये जासूसी की आशंका को लेकर सीमा से सटे जिलों की पुलिस से आख्या मांगी गई है।

 

 

पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने आपरेशन कवच योजना के प्रभारी/एडीजी जोन गोरखपुर के साथ ही सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख इस संबंध में जानकारी मांगी है।

 

उत्तराखंड सीमा पर 93 में 61 टॉवर हुए अपग्रेडउत्तराखंड सीमा से सटे नेपाल के बैतडी, डडेलधुरा, कंचनपुर, धार्चुला जिले में 93 मोबाइल टावर हैं, जिसमें 61 टॉवर को चीन की हुआवेई कंपनी ने फोर जी में अपग्रेड कर दिया है।

 

सीमा पर भारत के गांवों में नेपाली नेटवर्क का कब्जा

 

नेपाल सीमा पर भारत के गांवों पर नेपाली मोबाइल नेटवर्क कंपनी का कब्जा है। सीमा से सटे अधिकांश गांवों में भारतीय टेलीकाम कंपनी का या तो टॉवर नहीं है या है भी तो नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता। व्यवस्था की इस खामी का फायदा अपराधी उठाते हैं, क्योंकि पुलिस को नेपाली मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल नहीं मिल पाती।

 

एक वर्ष पहले एसपी श्रावस्ती ने सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस समस्या का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। नेपाल सीमा से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले के गांव में आज भी यह समस्या है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]