नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली और रेलवे लाइन घुघली–नौतनवां वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली और रेलवे लाइन घुघली–नौतनवां वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 22 अगस्त 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली और रेलवे लाइन घुघली–नौतनवां वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की गई।

 

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। नौतनवा तहसील कुंसेरवा में मुआवजा वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुआवजा वितरण को तेज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जो मामले आर्बिट्रेशन में हैं, उनमें तहसीलदार आख्या को सुनिश्चित कराएं। पेड़ों की कटान हेतु उन्होंने वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम गठित कर मूल्यांकन करवाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने एक्सईएन सिंचाई प्रथम व द्वितीय और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को रेलवे को आवश्यक एनओसी उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। रेलवे लाइन के संरेखण में आने वाले भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया और मूल्यांकन को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपभूमि अध्यापति अधिकारी/एसडीएम मदन मोहन वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]