नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *यूपी पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क-1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*यूपी पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क-1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*यूपी पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क-1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद*

महराजगंज 22/08/023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है।

इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पालिका क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का कड़ा निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से किया गया है।
इसको लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पालिका परिषद महराजगंज की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय,राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त,स्ववित्त पोषित, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा किया है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के पूर्वाभ्यास का भौतिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों,कंट्रोल रूम और इंट्री-एग्जिट प्वाइंट को बारीकी से देखा।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

परीक्षार्थियों का सत्यापन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित की जाए। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा होना आवश्यक है। प्रश्नपत्र वितरण से लेकर पुनः कोषागार में जमा करने तक प्रत्येक चरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। परीक्षा को लेकर शासन और भर्ती बोर्ड अत्यधिक संवेदनशील है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई और उपयुक्त पेयजल सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश दिया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी स्थिति में न होने पाए।

ब्यूरो चीफ:न्यूज एंटी करप्शन

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]